परीक्षा केंद्र के चयन को लेकर समिति की बैठक

वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 के आयोजन व परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर चयन समिति की बैठक हुई.

खूंटी.

समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26 के आयोजन व परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर चयन समिति की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार चर्चा की. उन्होंने जिले में अवस्थित विद्यालयों की सूची दी गयी. जिसमें समिति ने वर्ष 2024-25 के परीक्षा केंद्रों की सूची का भी अवलोकन किया. बैठक में परीक्षा केंद्र के लिए स्कूलों का सत्यापन करने का निर्णय लिया गया. सत्यापित सूची प्राप्त होने के पश्चात समिति की बैठक पुनः आहूत कर परीक्षा केंद्र की सूची को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया. बैठक में एसडीपीओ, डीईओ सहित सांसद और विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >