खूंटी. खूंटी स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को बाल संसद समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर सुमन प्रभात टोप्पो ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र मयंक मुंडा को हेड बॉय तथा दीप्ति कुमारी को हेड गर्ल चुना गया. सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में ताबिश अंसारी और चित्रा नायक, अनुशासन प्रभारी के रूप में हर्मन आइंद और तनुजा मुंडरी, खेल प्रभारी के रूप में प्रियांशु राम और अल्फा हपदगड़ा तथा स्वच्छता प्रभारी के रूप में अर्पित निशान सोय और निकिता गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा विद्यालय के चारों हाउस के लिए भी कप्तान और उपकप्तान घोषित किए गये. सभी को शपथ दिलायी गयी.
लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में बाल संसद गठित
खूंटी स्थित लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को बाल संसद समारोह का आयोजन किया गया.
