कार की टक्कर में बच्चे की मौत

भालू टोली गांव में डिजायर कार की टक्कर से भालू टोली गांव निवासी आठ वर्षीय आयुष तोपनो की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई.

रनिया. खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाईवे तीन पर रनिया थाना क्षेत्र के भालू टोली गांव में डिजायर कार की टक्कर से भालू टोली गांव निवासी आठ वर्षीय आयुष तोपनो की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई. घटना सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है. जानकारी के अनुसार आयुष सड़क के किनारे खड़ा था. तभी कामडारा से तोरपा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. जिसके बाद कार फरार हो गया. टक्कर के बाद आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और मामले की जानकारी रनिया थाना पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही रनिया पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक आयुष के पिता प्रफुल्ल तोपनो हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. आयुष संत पॉल इंग्लिश मीडियम स्कूल रायकेरा का छात्र था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >