गर्मी को कारण जिले में स्कूलों के समय में बदलाव

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है.

खूंटी. बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है. जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालय में कक्षा केजी से कक्षा आठवीं तक सुबह सात बजे से 11ः30 बजे तक चलेगी. वहीं कक्षा नौ से 12 तक सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी. जिला प्रशासन ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है. वहीं सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक स्कूल में उपस्थित रह कर गैर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे. जिला प्रशासन ने जिले के आम लोगों और अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने और आदेश का पालन करने की अपील की है. वहीं अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से बच्चों को धूप में बाहर नहीं भेजने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >