सीमेंट लदा ट्रक पलटा, चालक और मजदूर घायल

सरबो घाटी के ढलान में मंगलवार की सुबह सीमेंट लदा 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

रनिया. रनिया-सोदे मुख्य पथ पर सरबो घाटी के ढलान में मंगलवार की सुबह सीमेंट लदा 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटने से ट्रक में सवार चालक समेत तीन मजदूर घायल हो गये. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुटी और मामले की जानकारी रनिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया भेजा. जानकारी के मुताबिक ट्रक सीमेंट लेकर तोरपा से सोदे जा रहा था. इसी दौरान सरबो घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटनाग्रस्त के बाद ट्रक का ट्राली चेचिस से अलग हो गया. दुर्घटना में मजदूर विकास दब गया, जिससे मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. घटना में वाहन चालक नवीन कुमार, मजदूर शिशिरण तोपनो, तोड़ना साहू को भी चोट लगी है.

खतरनाक है सरबो घाटी का ढलान

ज्ञात हो कि सरबो घाटी मौत की घाटी बनती जा रही है. इसी महीने दो अप्रैल को चावल लदा ट्रक पलट गया था. जिसमें सोदे निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गयी थी. दूसरी घटना में नौ अप्रैल को भी लोहा लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया था. जिसमे ट्रेलर का उपचालक की मौत हो गयी थी. इससे पहले भी यहां कई दुर्घटना हो चुकी है. इसके बाद भी इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >