प्रत्येक गुरुवार को मनायें पंचायत दिवस : डीपीआरओ

अड़की प्रखंड के हुंठ पंचायत का शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की.

प्रतिनिधि, खूंटी.

अड़की प्रखंड के हुंठ पंचायत का शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने हुंठ, सरगेया और सोसोकुटी पंचायत के कार्यों की समीक्षा की. श्री सिंह ने प्रत्येक गुरुवार को पंचायत दिवस मनाने का निर्देश दिया. हुंठ के पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत की बैठक महीना में एक बार होती है. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत दिवस में पंचायत स्तर के सभी कर्मी और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. जिसमें सुदूर गांव के लोग को सरकारी लाभ की जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने पंचायत की बैठक में जिला समन्वयक, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, प्रखंड समन्वयक, श्रमिक मित्र, कृषि मित्र, जनसेवक, रोजगार सेवक, राजस्व उपनिरीक्षक, पंचायत की मुखिया की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों को भी आमंत्रित करने के लिए कहा. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत दिवस में महिलाओं को सशक्त करने के लिए जेएसएलपीएस के कर्मियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया. जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने पब्लिक सर्विस डिलीवरी और डिजीटल पंचायत पर फोकस करने का निर्देश दिया. कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा. उन्होंने ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. वहीं अफीम की खेती से होनेवाले दुष्प्रभाव तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. बैठक में पंचायत के मुखिया. राजेश्वर बैठा, बाल गोविंद महतो, सोमा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

हुंठ पंचायत में समीक्षा बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >