फरार वारंटियों के खिलाफ चला अभियान

जिला पुलिस ने नक्सल घटना और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ समकालीन अभियान चलाया.

खूंटी. जिला पुलिस ने नक्सल घटना और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ समकालीन अभियान चलाया. अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसके तहत तोरपा थाना में 10 जुलाई 2010 को दर्ज आर्म्स एक्ट कांड के फरार वारंटी उयुरगुड़िया गांव निवासी सिरिल भेंगरा को पुलिस ने गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं अड़की थाना में दो सितंबर 2019 को दर्ज हत्या मामले में फरार तोड़ांग गांव निवासी जागर मुंडा और रनिया थाना में 18 जुलाई 2003 को दर्ज डायन-बिसाही और हत्या मामले में फरार सिदम गांव निवासी रेषो उर्फ राजी कंडुलना ने पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >