बुंडू डीएवी स्कूल के छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर मचाया धमाल

छात्राओं ने ऑल इंडिया जीएसकेए कराटे-डो चैंपियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

बुंडू. महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल गोसाईडीह बुंडू की छात्राओं ने ऑल इंडिया जीएसकेए कराटे-डो चैंपियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता ग्लोबल शोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में देवघर के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमैठा स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर को किया गया. इसमें झारखंड, बिहार, उड़ीसा और बंगाल की टीमों ने भाग लिया. कुल 200 प्रतिभागियों में से 50 प्रतिभागी झारखंड से थे, जिनमें महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी स्कूल बुंडू की दो छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. स्कूल की कक्षा सात की छात्रा खुशी गुप्ता ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया, जबकि खुशबू कुमारी ने एक कांस्य पदक जीत कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया. महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, बुंडू, के प्राचार्य दीपक कुमार ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

ऑल इंडिया जीएसकेए कराटे-डो चैंपियनशिप 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >