रनिया. रनिया प्रखंड परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की समस्याओं, राज्य सरकार की वादा खिलाफी और हाल ही में आयी आंधी-तूफान से हुए नुकसान को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. वहीं अंचल अधिकारी से मिलकर आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त मकानों और प्रभावित परिवारों को अविलंब क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की. भाजपा जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने कहा कि किसानों, गरीबों और ग्रामीण जनता की समस्याओं के प्रति वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है. प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजा मिलना चाहिए. मौके पर मंडल प्रभारी मनीष त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग, महामंत्री कृष्णचंद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अहिल्या देवी, नमिता देवी, प्रदीप नाग, जंगलेश्वर नाग, बलिराम सिंह, कृष्णा महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
रनिया में भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
