मेला परिसर से बाइक की चोरी

रनिया थाना क्षेत्र के लोहागढ़ा डायर मेला परिसर से रविवार शाम को अज्ञात चोरों ने एक केटीएम ड्यूक बाइक की चोरी कर ली.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के लोहागढ़ा डायर मेला परिसर से रविवार शाम को अज्ञात चोरों ने एक केटीएम ड्यूक बाइक की चोरी कर ली. बाइक मालिक रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी राहुल नाग अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने आया था. वह बाइक को लोहागढ़ा मे��� रोड में खड़ी कर मेला देखने चला गया. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका. इस संबंध में उन्होंने रनिया थाना में लिखित आवेदन दिया है. वहीं युवक के परिजन अपने स्तर से भी चोरी गयी बाइक की खोजबीन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >