खूंटी. रांची-खूंटी मार्ग में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिरहू बड़काटोली निवासी परिमल कुमार संगा (30) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वे अपनी बाइक से जियरप्पा की ओर से खूंटी की तरफ आ रहे थे. इसी क्रम में हुटार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें टैंकर ने उन्हें बाइक सहित काफी दूर तक घसीटता ले गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक टैंकर के नीचे फंस गयी थी. दुर्घटना के बाद रांची-खूंटी मार्ग काफी देर के लिए अवरुद्ध हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद टैंकर में फंसी बाइक बाहर निकाली गयी. वहीं शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रांची-खूंटी मार्ग में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
