बनई पंचायत को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

रनिया प्रखंड की बनई पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत राज्यस्तरीय सम्मान मिला है.

रनिया. रनिया प्रखंड की बनई पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत राज्यस्तरीय सम्मान मिला है. रांची स्थित खेल गांव में आयोजित पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में पंचायत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बनई पंचायत की मुखिया बरदानी कंडुलना और उनकी टीम को पुरस्कार स्वरूप चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. यह राशि पंचायत के समग्र विकास कार्यों में खर्च की जायेगी. कार्यक्रम से लौटने के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है. शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मुखिया बरदानी कंडुलना के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी. मुखिया बरदानी कंडुलना ने कहा कि यह सम्मान पंचायत में बेहतर ग्राम सभा संचालन, जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है. पुरस्कार बनई पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित है. सभी के तन, मन और धन से मिले सहयोग के कारण ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में और बेहतर प्रयास किया जायेगा.

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत मुखिया की टीम को मिला चार लाख रुपये का चेक B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >