बी डिवीजन क्रिकेट शुरू, उद्घाटन मैच में केसीए जूनियर की टीम 103 रनों से विजयी

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुआ.

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केसीए जूनियर और गुरुकुल के बीच खेला गया. जिसमें केसीए जूनियर की टीम 103 रनों से विजयी रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए जूनियर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 192 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक रणवीर का 40 रन, शुभम कुमार का 25, श्रेष्ठ गुप्ता का 20, तनुज कुमार 19, आरव प्रसाद ने 15 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में गुरुकुल की ओर से आलोक, अनुराग और सैयद ने तीन-तीन विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल की टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक प्रिंस राणा ने 19 रन बनाये. बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पार नहीं कर पाया. गेंदबाजी में केसीए जूनियर की ओर से श्रेष्ठ गुप्ता ने चार, आर्यन नायक, तनुज कुमार, आरव प्रसाद, हर्ष कुमार और विवेक कुमार ने एक-एक विकेट लिये. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच श्रेष्ठ गुप्ता को सोनू महतो ने पुरस्कार दिया. उद्घाटन समारोह के अवसर पर खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सुधांशु चौधरी, देवा हस्सा, विकास मिश्रा, प्रेम सागर सुरीन, सोनू महतो, आकाश धान, उमाकांत मुंडा, रूपेश कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >