गांवों में ओलावृष्टि से नुकसान का जायजा लिया

जिले में रविवार को हुई जबरदस्त ओलावृष्टि में कई घरों को क्षति पहुंची है.

खूंटी. जिले में रविवार को हुई जबरदस्त ओलावृष्टि में कई घरों को क्षति पहुंची है. कई जगहों पर एस्बेस्टस की छत टूट गये हैं. वहीं वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. सोमवार को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो ने तिरला पंचायत के सिंबुकेल गांव में क्षति का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान वहां कई घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त मिले. वहीं सब्जी की खेती बर्बाद हो गयी है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम तिडू, अभिषेक तिडू, श्याम तिडू आदि उपस्थित थे.

मुरहू में हुआ भारी नुकसान :

रविवार को हुये ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से मुरहू में भारी नुकसान हुआ है. मुरहू प्रखंड के कुंजला, दुलवा, ईठे, चरिद, बरटोली, पोकला सहित अनेक गांव में लोगों के घरों की छत क्षतिग्रस्त हुई है. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की. उन्होंने अंचल अधिकारी से बात कर भुक्तभोगियों को मुआवजा देने की मांग रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >