गैस एजेंसी पर फायरिंग में लिप्त पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य राजेश महतो गिरफ्तार

बेड़ो के गायत्री नगर निवासी राजेश महतो उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

खूंटी. जिला पुलिस ने पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य बेड़ो के गायत्री नगर निवासी राजेश महतो उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का पर्चा, मोबाइल फोन और एक बैग बरामद की है. इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि राजेश महतो पीएलएफआइ के मामलों में काफी सक्रिय रहता था. कर्रा थाना क्षेत्र में वाहनों में आग लगाने, तोरपा में गैस एजेंसी पर फायरिंग करने सहित अन्य मामलों में उसका नाम आ रहा था. वहीं जिले में लोगों को लेवी लेने के लिए संपर्क करता था. उन्होंने कहा कि उसकी सूचना के लिए उसके पीछे सूचना तंत्र को लगाया गया था. मंगलवार को उसके खूंटी आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर उसे खूंटी-तिरला मार्ग में संदिग्ध अवस्था में देखा गया. इसके बाद उसे पकड़ कर थाना लाया गया. उसकी निशानदेही पर कर्रा के कटमकुकू स्थित सूरज दास के घर के पास के नवनिर्मित मकान से कमरा में मिट्टी के अंदर गाड़ कर रखे गये एक देसी पिस्टल, गोली, बैग बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि राजेश महतो के खिलाफ बेड़ो थाना में एनआइए द्वारा दस साल पूर्व मामला दर्ज किया गया था. वहीं कर्रा, खूंटी और तोरपा थाना में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. छापेमारी अभियान में तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार, कर्रा थाना प्रभारी पुअनि दीपककांत कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, पुअनि जुगेश सिंह, जितेंद्र राम, राजू कुमार, मनीष कुमार, सअनि वृंदावन प्रमाणिक और सशस्त्र बल शामिल थे.

एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का पर्चा बरामदB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >