सोनाहातू. सिल्ली-रांगामाटी सड़क के गोढयाटांड़ के समीप मंगलवार शाम को बाइक सवार युवक दुर्घटना में घायल हो गया. युवक भरत मछुवा (25) सिल्ली का रहनेवाला है. बाइक से गिरने के बाद काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा. ग्रामीणों ने 108 से एम्बुलेंस की मदद मांगी. 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची. सूचना के बावजूद एंबुलेंस के न आने से एक बार फिर इमरजेंसी सेवा की लापरवाही सामने आयी है. लंबा इंतजार करने के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा. इसी दौरान सोनाहातू थाना में पदस्थापित एएसआइ सुरेन्द्र सरदार पेट्रोलिंग पर थे. सूचना मिलते ही एएसआई ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी पेट्रोलिंग जीप पर लादकर सोनाहातू सीएससी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो घायल की जान जा सकती थी. 108 एंबुलेंस हर बार देर से आती है या आती ही नहीं. ऐसे में पुलिस ही सहारा बनती है.
सड़क दुर्घटना में घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सिल्ली-रांगामाटी सड़क के गोढयाटांड़ के समीप मंगलवार शाम को बाइक सवार युवक दुर्घटना में घायल हो गया.
