तोरपा. खूंटी जिले की जरियागढ़ थाना की पुलिस ने गुमटी में चोरी करने के आरोपी अमित आईंद को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. उसके साथ चोरी की घटना में शामिल दो नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है.
उनकी निशानदेही पर चोरी किये गये कुरकुरे, बिस्किट, साबुन आदि सामान बरामद किया गया है. एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बार-बार गुमटी में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे.
इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जरियागढ़ थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर शंकर दयाल मेहता शामिल थे.
