गरीबों के लिए संजीवनी साबित होगा अबुआ मेडिकल स्टोर : मृत्युंजय महतो

राज्य सरकार द्वारा झारखंड में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने के फैसले का स्वागत

तमाड़. राज्य सरकार द्वारा झारखंड में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए तमाड़ विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो ने कहा कि यह कदम गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा. उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में अक्सर गरीब लोग समय पर दवा नहीं खरीद पाते थे, जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती थी. अब मुफ्त दवा उपलब्ध होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी. श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर गरीबों का विश्वास जीता है. यह योजना न केवल इलाज सुलभ बनायेगी, बल्कि लोगों को आर्थिक बोझ से भी मुक्ति दिलायेगी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अबुआ मेडिकल स्टोर गांव-गांव तक गरीब मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगे और किसी को दवा के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा. यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHAM HALDAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >