आंबेडकर जयंती पखवाड़ा में हुई गोष्ठी, कई मुद्दों पर चर्चा

जिला भाजपा की ओर से आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत सोमवार को खूंटी प्रखंड के मान्हू गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिला भाजपा की ओर से आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत सोमवार को खूंटी प्रखंड के मान्हू गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया. डॉ भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मुख्य अतिथि पलामू के पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित किया है. भाजपा सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए पंचतीर्थ योजना लेके आया. प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ भीमराव जी दलित समाज को हक दिलाने का काम किया. मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, प्रदेश एसी मोर्चा के नीरज नायक, संजय साहू, महावीर राम, राजेंद्र नायक, किशन चंद कश्यप, राम नायक, रविंद्र नायक, दिलीप नायक, बजरंग नायक, अनूप नायक, विक्की शर्मा, रंजीत महतो, आनंद प्रधान, संतोषी देवी, प्रमिला देवी, अंजू शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >