कर्रा थाना में रक्तदान करने वाले सम्मानित

कर्रा थाना परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया.

कर्रा. कर्रा थाना परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया. कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शकील अहमद ने रक्तदान कर इसकी शुरुआत की. इसके बाद सीएससी कर्रा के लेखपाल राजेश दुबे ने भी रक्तदान किया. इसी प्रकार और आठ लोगों ने भी रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में कर्रा बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि कर्रा प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू हो चुका है. 21 मार्च को कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना परिसर में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. आम जनों से निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मात्रा में आकर अपना रक्तदान करें. इससे किसी की जिंदगी बच सकती है. शिविर में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >