नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू

खूंटी : शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया. पर्व को लेकर घर-घर व गली-गली छठ मइया के गीतों से गुंजायमान है. इधर छठ को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. व्रती व उनके परिजन पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त हैं. शनिवार को व्रती खरना करेंगे. सोनाहातू. सोनाहातू […]

खूंटी : शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया. पर्व को लेकर घर-घर व गली-गली छठ मइया के गीतों से गुंजायमान है. इधर छठ को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. व्रती व उनके परिजन पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त हैं. शनिवार को व्रती खरना करेंगे.
सोनाहातू. सोनाहातू व राहे क्षेत्र में नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से छठ पर्व शुरू हुआ. इधर, सोनाहातू के बूढ़ाबांध जामुदाग व राहे के नदी-तालाबों में छठ घाटों की सफाई पूरी कर ली गयी है.
पूजन सामग्री का वितरण
तमाड़. तमाड़ पश्चिमी जिप सदस्य सह आजसू नेत्री फुलकुमारी देवी ने शुक्रवार को रायडीह, कोठी चौक व स्टैंड में छठ व्रतियों के बीच सूप व पूजन सामग्री का वितरण किया. मौके पर उपप्रमुख उमेश नायक, आजसू नेता हीरालाल दास, जगदीश गुप्ता, श्यामल नायक, राजकुमार गुप्ता, बुद्धेश्वर मुंडा, पंकेश नायक, काजल नायक, जगदीश महतो, राजू साहू, कन्हाई महतो आदि मौजूद थे.
पूजन सामग्री वितरण का निर्णय : सृजन क्लब तमाड़ की बैठक कोठारी बंधु चौक में अध्यक्ष मिथुन राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. इस वर्ष भी छठ महापर्व पर विद्युत सज्जा व राजा तालाब पर शिविर लगा कर पूजन सामग्री व अर्घ्य के लिए दूध वितरण करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सूरज प्रजापति, सुदर्शन मल्लिक, शुभम हलदार, भुवनेश्वर मल्लिक, प्रदीप पांडेय, मिथुन सोनी, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >