डकरा : पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश से एनके एरिया की सभी खुली कोयला खदानों से कोयला उत्पादन का काम प्रभावित हो रहा है. हॉल रोड़ में फिसलन बढ़ने से पुरनाडीह, डकरा सहित अन्य खदानों में भारी वाहनों के मूवमेंट को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया है.
क्षेत्र में स्थित सीसीएल के आधे से अधिक क्वार्टरों में पानी का रिसाव शुरू हो गया है. डकरा शॉपिंग सेंटर और डकरा नर्स हॉस्टल में कई जगह प्लास्टर टूट कर गिर गये हैं. केडीएच पीओ ऑफिस के भी कई कमरों में पानी का रिसाव हो रहा है.
टेढ़ी पुल के ऊपर से बह रहा है पानी
पिपरवार. बारिश के कारण पिपरवार में सीसीएल की औद्योगिक गतिविधियों बुरी तरत प्रभावित हुई हैं. सड़कों पर फिसल बढ़ने की वजह से कोयला उत्पादन ठप है. कोयला ढुलाई में भी कमी आयी है. लोग दिन भर घरों में दुबके रहे. दामोदर नदी पर बने टेढ़ी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. लोग जान-जोखिम में डाल कर पुल पार कर रहे हैं.
