धड़ल्ले से हो रही है केंदू पत्ते की तस्करी

सिल्ली : सिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से इन दिनों केंदू पत्ते (बीड़ा पत्ता) की तस्करी की जा रही है. प्रतिदिन कई लोग साइकिलों या अन्य वाहनों से केंदू पत्ते को झारखंड से बंगाल ले जाते हैं. इससे सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है. स्थानीय कुछ लोग बताते हैं कि इस बात […]

सिल्ली : सिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से इन दिनों केंदू पत्ते (बीड़ा पत्ता) की तस्करी की जा रही है. प्रतिदिन कई लोग साइकिलों या अन्य वाहनों से केंदू पत्ते को झारखंड से बंगाल ले जाते हैं. इससे सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है. स्थानीय कुछ लोग बताते हैं कि इस बात की जानकारी विभाग के लोगों को भी है, लेकिन उनकी लापरवाही के कारण तस्कर बड़े आराम से झारखंड से केंदू पत्ते को बंगाल ले जाते हैं.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले वन विभाग की ओर से इलाके के कुलसूद, नवाडीह, कीता, हरवाडीह, तिलमिसेरेंग, मुरहू, बनसिया, घनवसार, मायाराम जाराडीह, बड़ा चांगडू, हाकेदाग, साहेदा, हालमाद व बरवाटोला आदि जगहो पर कलेक्शन सेंटर बना कर केंदू पत्तों को जमा किया जात था़ इसके बाद वहां से विभाग की देखरेख में इसे ट्रकों से ले जाया जाता था, लेकिन अब इसकी अनदेखी की जा रही है.इस संबंध में सिल्ली के वनपाल अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >