डीडीसी को गिरफ्तार करें : दयामनी

तोरपा : नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में खूंटी के उप विकास आयुक्त देवेंद्र भूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गुरुवार को तोरपा में शांति मार्च निकाला़ एनएचपीसी बगीचा से शांति मार्च बिरसा चौक, हिल चौक, मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंच कर […]

तोरपा : नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में खूंटी के उप विकास आयुक्त देवेंद्र भूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने गुरुवार को तोरपा में शांति मार्च निकाला़ एनएचपीसी बगीचा से शांति मार्च बिरसा चौक, हिल चौक, मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया.
सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी अस्तित्व रक्षा मंच के संयोजक दयामनी बरला ने कहा कि घटना के इतने दिन बाद भी आरोपी डीडीसी को गिरफ्तार नहीं करना न्याय के साथ खिलवाड़ है. हम न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे. ज्योत्स्ना शीला डांग ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय वह कम है़
इससे पूर्व सभा की शुरुआत में पीड़िता की मां ने घटना जानकारी दी. इस अवसर पर इग्‍नेसिया आइंद, महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी, प्रभावती देवी, विजय गुड़िया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >