ऑफिस में घुसा बारिश का पानी

खलारी : रोहिणी कोयला खदान के पीट ऑफिस में बारिश का पानी घुस जाने से कामगारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीट ऑफिस के चारों ओर कीचड़ फैल जाने से कामगार पहले से ही परेशान थे. अब ऑफिस में पानी घुस जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गयी है. बारिश से पूर्व […]

खलारी : रोहिणी कोयला खदान के पीट ऑफिस में बारिश का पानी घुस जाने से कामगारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीट ऑफिस के चारों ओर कीचड़ फैल जाने से कामगार पहले से ही परेशान थे. अब ऑफिस में पानी घुस जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गयी है.

बारिश से पूर्व प्रबंधन द्वारा तैयारी नहीं किये जाने के कारण उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है. इधर, दामोदर में पानी बढ़ जाने से अशोक व पिपरवार से डकरा तथा केडीएच साइडिंग के बीच कोयला ढुलाई बंद है. बारिश के कारण धमधमिया-केडी पथ पर कीचड़ पसर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >