खलारी : ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा शुक्रवार को खलारी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मोनेट कोल वाशरी के समीप केडीएच साइडिंग में उग्रवादी संगठन जेपीसी द्वारा टीसीपीएल कंपनी के एक लोडर में जलाये जाने के बाद स्थिति की समीक्षा की. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ग्रामीण एसपी ने खलारी थाना में मोनेट कोल वाशरी के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
खलारी : ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा शुक्रवार को खलारी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मोनेट कोल वाशरी के समीप केडीएच साइडिंग में उग्रवादी संगठन जेपीसी द्वारा टीसीपीएल कंपनी के एक लोडर में जलाये जाने के बाद स्थिति की समीक्षा की.
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ग्रामीण एसपी ने खलारी थाना में मोनेट कोल वाशरी के सुरक्षाकर्मी, सीआइएसएफ तथा स्थानीय पुलिस के साथ बैठक की. मौके पर खलारी डीएसपी प्रमोद केसरी, इंस्पेक्टर आरके रमण, खलारी थानाप्रभारी हरेंद्र कुमार राय तथा मैक्लुस्कीगंज के थानाप्रभारी हर बख्श सिंह सिद्घू मौजूद थे.
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसपी ने कहा कि उग्रवादी घटनाओं पर अंकुश लगाया जायेगा. ऐसी घटना दुबारा न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जायेगा.