मुरी : दो दिन से हो रही लगातार बारिश ने मुरी स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. तीनों प्लेटफॉर्म पर बने यात्री शेड से बारिश का पानी टपक रहा है. पूछताछ केंद्र का भी कमोबेश यही हाल है. स्टेशन के समीप रहने वाले लोग बताते हैं कि पुराना बाजार छोटा मुरी का पानी नालियों के जाम रहने के कारण स्टेशन परिसर में प्रवेश कर जाता है. यह समस्या कई वर्षों से है.
इस ओर कभी भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, जब भी बरसात का मौसम आता है, लोगों की समस्या बढ़ जाती है. रेलवे के कुछ क्वार्टरों में भी बारिश का पानी घुस जाता है.
