दो उग्रवादी धराये, लेवी वसूलने की योजना हुई विफल

देसी पिस्टल व कारतूस बरामद खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के रोआउली गांव के तीन मुहान मोड़ के समीप से पुलिस ने सोमवार को पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा. इनमे टुंगटू के करम सिंह मंडा उर्फ टोटो (19) एवं रोआउली के करन हस्सा पूर्ति उर्फ चिट्टी (25) शामिल हैं. पुलिस ने इनके […]

देसी पिस्टल व कारतूस बरामद
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के रोआउली गांव के तीन मुहान मोड़ के समीप से पुलिस ने सोमवार को पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा. इनमे टुंगटू के करम सिंह मंडा उर्फ टोटो (19) एवं रोआउली के करन हस्सा पूर्ति उर्फ चिट्टी (25) शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक लोडेट देसी पिस्टल सहित एक कारतूस, पीएलएफआइ की रसीद व अन्य सामान बरामद किये हैं.
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि मुरहू के रोवाउली तीन मुहान मोड़ के समीप हथियारबंद दो उग्रवादी घूम रहे हैं. इनकी मंशा क्षेत्र में लेवी वसूली के अलावा संगठन का विस्तार करने की है. इसी सूचना पर एसपी अनीस गुप्ता के निर्देश पर एक टीम बना कर रवाना किया गया. पुलिस ने शाम करीब पांच बजे रोवाउली गांव को घेर लिया.
पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा. समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों उग्रवादियों से पूछताछ कर रही थी. गठित टीम में मुरहू थानेदार अहमद अली, सीआरपीएफ 94 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अनुराग राज, सब इंस्पेक्टर अजीत अधिकारी, झारखंड जगुवार जेजे एक के इंस्पेक्टर अनिल सिंह व पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >