ग्रामीणों ने चार लोगों को डूबने से बचाया

बुढ़मू : गुरहा नदी में डूबने से रविवार को चार लोग बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार रविवार को चार लोग स्कॉर्पियों (जेएच01एके 4829) पर सवार होकर रांची से बचरा जा थे. मक्का गांव के समीप गुरहा नदी पार करने के क्रम में गाड़ी अचानक बंद हो गयी. इसी बीच भारी बारिश से नदी का जलस्तर […]

बुढ़मू : गुरहा नदी में डूबने से रविवार को चार लोग बाल-बाल बचे. जानकारी के अनुसार रविवार को चार लोग स्कॉर्पियों (जेएच01एके 4829) पर सवार होकर रांची से बचरा जा थे.
मक्का गांव के समीप गुरहा नदी पार करने के क्रम में गाड़ी अचानक बंद हो गयी. इसी बीच भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे गाड़ी नदी में डूबने लगी. गाड़ी में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे. स्थानीय लोगों ने किसी तरह चारों को गाड़ी से बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >