बस-ट्रक में टक्कर, कई यात्री घायल

तमाड़ : रांची-टाटा मार्ग पर रायडीह मोड़ के समीप मंगलवार शाम चार बजे हुए ट्रक के धक्के से बस पर सवार कई लोग घायल हो गये. घायलों में योगेंद्र मांझी (लोहड़ी टिंपुर), तेजु मिर्धा (तमाड़),लखीराम उरांव (रड़गांव), मुगली देवी (विरगांव),पदम किशोर मुंडा (चिरूडीह),ललिता देवी (जनकपुर),देवचंद महतो (चिरूडीह) आदि के नाम शामिल हैं. सभी को एंबुलेंस […]

तमाड़ : रांची-टाटा मार्ग पर रायडीह मोड़ के समीप मंगलवार शाम चार बजे हुए ट्रक के धक्के से बस पर सवार कई लोग घायल हो गये. घायलों में योगेंद्र मांझी (लोहड़ी टिंपुर), तेजु मिर्धा (तमाड़),लखीराम उरांव (रड़गांव), मुगली देवी (विरगांव),पदम किशोर मुंडा (चिरूडीह),ललिता देवी (जनकपुर),देवचंद महतो (चिरूडीह) आदि के नाम शामिल हैं. सभी को एंबुलेंस से रिम्स भेजा गया.

जानकारी के अनुसार रायडीह मोड़ के समीप रांची से रंगामाटी जा रही बस का चालक बीच सड़क पर खड़ी कर यात्रियों को बैठाया जा रहा था. इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक उक्त बस से टकरा गया. ट्रक के धक्के से बस में सवार कई यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद आधे घंटे तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलने पर पहुंची तमाड़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस-ट्रक को सड़क से हटा कर आवागमन चालू कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >