गोला/सोनडीमरा : गोला प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नेमरा रोरो में प्रशासन द्वारा विकास मेला सह जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा उपस्थित थे.
इस दौरान मनरेगा के कार्य, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, लालकार्ड, इंदिरा आवास, पीडीएस दुकान सहित कई विभाग के स्टॉल लगाये गये. स्टॉल में वृद्धावस्था पेंशन के 150, मनरेगा के 20, इंदिरा आवास के 145 आवेदन आये. मेले में 45 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया. इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की जांच कर दवा उनके बीच दवा का वितरण किया गया. बीडीओ श्री बेसरा ने कहा कि जनता दरबार ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगाया गया है
इसके माध्यम से लोगों की समस्या दूर की जायेगी. साथ ही सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. उधर, पंसस जयपाल सिंह मुंडा ने कहा कि प्रशासन द्वारा सिर्फ खानापूरी के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. इससे लोगों को कोई लाभ नहीं मिलता है.
