नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद पुलिस का चला सर्च अभियान

खूंटी : पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र के कुदाद गांव के समीप पुलिस एवं नक्सलियों के बीच गुरुवार को अहले सुबह तक मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ थमने के बाद निकटवर्ती सभी जिलों की पुलिस ने नक्सलियों की खोज में अंतर जिला सर्च अभियान चलाया. खूंटी की पुलिस टीम ने एसपी अनीस गुप्ता के […]

खूंटी : पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र के कुदाद गांव के समीप पुलिस एवं नक्सलियों के बीच गुरुवार को अहले सुबह तक मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ थमने के बाद निकटवर्ती सभी जिलों की पुलिस ने नक्सलियों की खोज में अंतर जिला सर्च अभियान चलाया. खूंटी की पुलिस टीम ने एसपी अनीस गुप्ता के नेतृत्व में अड़की के सीमान क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया.

अभियान में सीआरपीएफ, झारखंड जगुवार सहित जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक कुदाद गांव में हुए मुठभेड़ में पुलिस एवं नक्सलियों की ओर से करीब 1500 राउंड गोली चलने की सूचना है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस का सर्च अभियान जारी था.

तमाड़ के जंगल में सर्च अभियान, विस्फोटक बरामद

तमाड़ थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ के अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छोड़े गये कई सामान पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान बरामद किया है. पुलिस अभियान की भनक मिलते ही नक्सली भाग गये. पुलिस को सर्च अभियान के दौरान विस्फोटक, डेटोनेटर, वायर, ड्रिल मशीन व वाटर टैंक समेत कई सामान बरामद की है. पुलिस का कहना है कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वे अपना सामान छोड़ कर वहां से भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >