कर्रा रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा
खूंटी : मंगलवार को आयी आंधी से खूंटी के कर्रा रोड व आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही हुई. कर्रा रोड में विद्युत ट्रांसफारमर गिरने से एक कार (जेएच01बीके-3688) क्षतिग्रस्त हो गयी.
उक्त क्षेत्र में एक और ट्रांसफारमर व बिजली का खंभा धराशायी होने की सूचना है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर्रा रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा.
मरम्मत का काम देर शाम तक जारी रहा. कार्यपालक अभियंता शंभुनाथ चौधरी व एसडीओ बासुदेव शाह की देखरेख में बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे. समाचार लिख जाने तक खूंटी-कर्रा मुख्य पथ पर आवागमन ठप था.
