जालसाजी का आरोप लगाया

पतरातू. पीटीपीएस शाह कॉलोनी में रहनेवाली शोभा देवी ने न्यू मार्केट में रहनेवाले एक व्यक्ति पर जालसाजी कर बैंक खाते से राशि निकालने का आरोप लगाया है. शोभा देवी ने कहा है कि वह कई महीने पूर्व न्यू मार्केट निवासी बमबम रजक की दुकान से अक्सर मुर्गा खरीदती थी. इसके कारण उसकी जान- पहचान बमबम […]

पतरातू. पीटीपीएस शाह कॉलोनी में रहनेवाली शोभा देवी ने न्यू मार्केट में रहनेवाले एक व्यक्ति पर जालसाजी कर बैंक खाते से राशि निकालने का आरोप लगाया है. शोभा देवी ने कहा है कि वह कई महीने पूर्व न्यू मार्केट निवासी बमबम रजक की दुकान से अक्सर मुर्गा खरीदती थी. इसके कारण उसकी जान- पहचान बमबम रजक से हो गयी. एक दिन बमबम व उसके पुत्र दीपक दुकान पर बैठे थे. उसकी दुकान से मुर्गा ली और कहा कि बैंक में खाता अपडेट कराने जाना है. इस पर बमबम व दीपक ने कहा कि वह बैंक का काम करता है और वह पासबुक अपडेट करा कर लौटा देगा. काफी दिनों बाद भी उसने पासबुक नहीं लौटाया. बाद में जब पैसे का काम आया, तो बैंक जाकर 50 हजार की राशि निकाल ली और एक बार फिर पासबुक रख लिया. बाद में एसबीआइ जाने पर पता चला कि खाता में मात्र 1500 रुपये शेष हैं, जबकि खाते में एक लाख 17 हजार 612 रुपये थे. उसमें प्रतिमाह महिला की सास का 10 हजार 996 रुपये (पेंशन) भी आते थे. शोभा का कहना है कि बमबम व उसके बेटे ने बैंक ऑफ इंडिया में भी उसके खाते से 46 हजार रुपये की निकासी कर ली है. मामले को लेकर शोभा देवी मंगलवार को एसबीआइ पहुंची और हंगामा किया. बाद में पुलिस भी बैंक पहुंची और मामले की जानकारी ली.

शोभा देवी ने बमबम रजक, उसके पुत्र दीपक रजक व बैंक कर्मी की मिलीभगत से पैसे की निकासी का आरोप लगाया है. पुलिस से मामले की छानबीन कर पैसे लौटाने की गुहार लगायी गयी है. ज्ञात हो कि मामले को लेकर सात अप्रैल को कटिया पंचायत सचिवालय में पंचायत भी हुई थी. इसमें एसबीआइ व बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख 69 हजार पांच सौ रुपये की निकासी की बात सामने आयी थी. इसके बाद बमबम रजक ने प्रति माह 10 हजार रुपये शोभा देवी को देने की बात स्वीकार की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >