मुरी : शिवाजी उच्च विद्यालय हलमाद के प्रांगण में क्षत्रपति शिवाजी की जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित कुमार महतो उपस्थित थे. उन्होंने शिवाजी उवि की सराहना की. कहा कि यहां के बच्चे किसी भी स्कूल के बच्चे से पीछे नहीं हैं. उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार जताया और कहा कि बच्चों को गढ़ने में इनकी भूमिका सराहनीय है. इससे पूर्व बच्चों ने श्री महतो का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामपद मुंडा ने की. संचालन प्राद महतो ने किया. मौके पर प्राचार्य हरिपदो महतो, शिक्षक लोबिन महतो, विशेश्वर महतो, शिक्षिका पूनम देवी, रीना देवी, अनु देवी व कुमारी पविता सहित अन्य मौजूद थे.
हलमाद में मनी शिवाजी की जयंती
मुरी : शिवाजी उच्च विद्यालय हलमाद के प्रांगण में क्षत्रपति शिवाजी की जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित कुमार महतो उपस्थित थे. उन्होंने शिवाजी उवि की सराहना की. कहा कि यहां के बच्चे किसी भी स्कूल के बच्चे से पीछे नहीं हैं. उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार जताया […]
