जिले में अवैध उत्खनन पर रोक लगायें

जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने कहा खूंटी : जिलास्तरीय टास्क फोर्स (खनन )की बैठक गुरुवार को डीसी प्रसाद कृष्ण बाघामरे की अध्यक्षता में हुई. मौके पर डीसी ने कहा कि जिले में किसी प्रकार का अवैध खनन न हो इसके लिए टास्क फोर्स औचक निरीक्षण व छापेमारी में तेजी लाये. उन्होंने खनन […]

जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने कहा
खूंटी : जिलास्तरीय टास्क फोर्स (खनन )की बैठक गुरुवार को डीसी प्रसाद कृष्ण बाघामरे की अध्यक्षता में हुई. मौके पर डीसी ने कहा कि जिले में किसी प्रकार का अवैध खनन न हो इसके लिए टास्क फोर्स औचक निरीक्षण व छापेमारी में तेजी लाये.
उन्होंने खनन पदाधिकारियों को वैध लीज की सूची टास्क फोर्स को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इस पर खनन पदाधिकारी ने डीसी को बताया कि 49 लीज दिये गये हैं, जिनमें से 15 क्रशर व अन्य खनन से संबंधित हैं. डीसी ने कहा कि खनन क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदूषण बोर्ड की शर्तो का कड़ाई से पालन हो. अवहेलना करनेवालों को चिति कर कार्रवाई करें. किसी को भी क्रशर व खनन का लीज देने से पूर्व बुनियादी शर्तो का अनुपालन सुनिति हो.
डीएफओ केके त्रिपाठी ने वन क्षेत्रों से लीज स्थल की दूरी को भी ध्यान में रखने पर बल दिया. डीसी ने कहा कि जिला में अवैध उत्खनन हुआ, तो जिम्मेवार अधिकारी पर कार्रवाई होगी. बैठक में एसी शशिधर मंडल, एसडीओ घोलप रमेश गोरख, एसडीपीओ दीपक शर्मा, मुख्यालय डीएसपी रवींद्र कुमार, जिला खनन पदाधिकारी इंद्रदेव बैठा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >