बेझिझक संपत्ति की घोषणा करें

डकरा : सीसीएल कर्मी बेझिझक अपने संपत्ति की घोषणा करें. आने वाले दिनों में घोषणा करने वाले कर्मियों को ही इसका लाभ मिलेगा. इसे लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है. ये बातें सीसीएल के महाप्रबंधक कल्याण वीएन प्रसाद ने सोमवार को डकरा में कही. वे भारत सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अधिकारी व […]

डकरा : सीसीएल कर्मी बेझिझक अपने संपत्ति की घोषणा करें. आने वाले दिनों में घोषणा करने वाले कर्मियों को ही इसका लाभ मिलेगा. इसे लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है. ये बातें सीसीएल के महाप्रबंधक कल्याण वीएन प्रसाद ने सोमवार को डकरा में कही.
वे भारत सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी को अपनी संपत्ति की घोषणा करने के तरीकों की जानकारी देने डकरा आये थे. इसे लेकर डकरा वीआइपी क्लब में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को फॉर्म भरने की जानकारी दी गयी. सीसीएल मुख्यालय के कार्मिक प्रबंधक मंजुला शर्मा ने लोगों को विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन विशाल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन एरिया के मुख्य कार्मिक प्रबंधक एके सिंह ने किया. इस अवसर पर आदिल हुसैन, एसएन सिंह, बबन सिंह, एसएन शाहदेव, प्रकाश चंद्रा, एम मिर्धा सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >