लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गये ठग

सिल्ली : सिल्ली के टुटकी गांव में ठगों ने एक महिला व उसकी बच्ची को झांसा देकर लाखों के गहने उड़ा ले गये. समाचार लिखे जाने तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं थी. बताया गया कि शाम को एक व्यक्ति बाइक से टुटकी निवासी महेश महतो के घर पहुंचा. उसने महेश महतो की […]

सिल्ली : सिल्ली के टुटकी गांव में ठगों ने एक महिला व उसकी बच्ची को झांसा देकर लाखों के गहने उड़ा ले गये. समाचार लिखे जाने तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं थी. बताया गया कि शाम को एक व्यक्ति बाइक से टुटकी निवासी महेश महतो के घर पहुंचा. उसने महेश महतो की बेटी से कहा कि फोन पर अपने पिता से बात करो, उन्हें कुछ जरूरी काम है.
लड़की ने फोन पर अपने पिता से बात की. जहां उसके पिता की आवाज में किसी दूसरे व्यक्ति ने बात की और घर में रखे गहने उस व्यक्ति को दे देने की बात कही. लड़की की मां ने भी फोन पर अपने पति से बात की. गहने लेने के बाद विश्वास दिलाने के लिए उस व्यक्ति ने महेश महतो की बेटी को बाइक पर बैठा कर पिता के पास चलने को कहा. इसी क्रम में डेली मार्केट में उसे उतार कर वह व्यक्ति भाग निकला. बाद में परिजनों को ठगे जाने की अहसास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >