बेकार नहीं जायेगी शहीद की कुर्बानी

सिल्ली : सिल्ली के गेडेबीर में शनिवार को शहीद दिलीप बेदिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया. मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि दिलीप बेदिया ने फर्ज को निभाते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है़ इनकी कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी. उनकी याद […]

सिल्ली : सिल्ली के गेडेबीर में शनिवार को शहीद दिलीप बेदिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया. मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि दिलीप बेदिया ने फर्ज को निभाते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है़ इनकी कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी.
उनकी याद में प्रति वर्ष मेला लगाया जायेगा़ आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि दिलीप बेदिया की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी़ हमें उनके आदर्शो को अपनाने की जरूरत है.
समारोह की अध्यक्षता मुखिया हरिपद मांझी ने की़ मौके पर शहीद दिलीप बेदिया के पिता विजय बेदिया, माता कुसनी देवी, बहनमालती कुमारी के अलावा जयपाल सिंह, राजू महतो, सेवकी बेदिया, सुरेश बेदिया आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि दिलीप बेदिया सिल्ली प्रखंड के दुमका गांव के रहने वाले थ़े चार अप्रैल 2012 को गुमला के चैनपुर में नक्सली मुठभेड में शहीद हो गये थे. यह संयोग रहा कि उन्होंने चार अपैल को ही अपनी नौकरी भी ज्वाइन की थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >