खूंटी. उच्च न्यायालय में दायर वाद, अवमानना वाद और जनहित याचिका से संबंधित मामलों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने उच्च न्यायालय में लंबित वादों के अद्यतन प्रतिवेदन की एक-एक कर जानकारी ली. सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस विभाग, भू अर्जन, विद्युत, शिक्षा, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल समेत अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की. सभी विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कहा. बैठक में एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
हाइकोर्ट में लंबित वादों की उपायुक्त ने की समीक्षा
जनहित याचिका से संबंधित मामलों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने बैठक कर समीक्षा की.
