खूंटी. जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य को लेकर गुरुवार को फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई. प्रशिक्षण सत्र में जिले के सभी चार्ज पदाधिकारी और नामित फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया. प्रशिक्षण में उन्हें जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित कार्य, प्रक्रिया और प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जनगणना-सह-अंचल अधिकारी मुरहू शंकर विद्यार्थी ने प्रतिभागियों को तकनीकी और प्रायोगिक पहलुओं के संबंध में बताया. मौके पर अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, सांख्यकीय अन्वेषक ग्रेड-दो, जनगणना कार्य निदेशालय, प्रवीण कुमार सिन्हा, जिला सांख्यिकीय पदाधिकारी निर्मल सिंह बानरा सहित अन्य उपस्थित थे.
जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मकानों की गणना कार्य को लेकर गुरुवार को फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई.
