बकाया राशि के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लाभुक

अनगड़ा : 13वें वित्त आयोग मद के दजर्नों लाभुक अपनी बताया राशि के भुगतान के लिए कई माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन लाभुकों ने अपनी-अपनी योजनाएं पूर्ण कर ली है, लेकिन एमबी में संबंधित एई व इइ की अनुशंसा नहीं होने के कारण लाभुकों को […]

अनगड़ा : 13वें वित्त आयोग मद के दजर्नों लाभुक अपनी बताया राशि के भुगतान के लिए कई माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन लाभुकों ने अपनी-अपनी योजनाएं पूर्ण कर ली है, लेकिन एमबी में संबंधित एई व इइ की अनुशंसा नहीं होने के कारण लाभुकों को भुगतान नहीं हुआ है़ एमबी में प्रखंड के जेई ने अपनी अनुशंसा कर दी है़

ज्ञात हो कि प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 13वें वित्त आयोग के फंड से 51 योजनाएं चल रही है़ ये योजनाएं लगभग 50 लाख रुपये की है. 20 योजनाएं महीनों पूर्व ही पूरी हो चुकी है. ग्रामीण बताते हैं कि इस फंड के आवंटन में भी काफी गड़बड़ी की गयी है़ फंड से ज्यादा की योजना को ले लिया गया है़, जिस कारण अनेक योजनाएं अधूरी पड़ी है़

सिरका पंचायत की कई योजनाएं कब की पूरी कर ली गयी, लेकिन आज तक इनका पेमेंट नहीं हुआ है़ तुरूप गांव के मानिक लाल महतो अपने अंतिम भुगतान के लिए कई माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि कई माह से लाभुक अपना अंतिम भुगतान के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

इस मामले को लेकर वे डीसी और मुख्यमंत्री से मिलेंगे. इधर, बीडीओ रामबालक कुमार ने बताया कि एमबी बुक में सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा नहीं होने के कारण लाभुकों को भुगतान नहीं हो पा रहा है़ प्रखंड की योजनाओं को फाइनल करने का अधिकार एनआरइपी टू के कार्यपालक अभियंता को प्राप्त है. उनकी अनुशंसा पर ही राशि विमुक्त की जा सकती है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >