खूंटी : एसडीओ घोलप रमेश गोरख ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड के जम्हार बाजार से बालू व चिप्स लदे बिना नंबर के दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. उक्त ट्रैक्टरों से अवैध तरीके से बालू व चिप्स की ढुलाई की जा रही थी. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी नंददेव बैठा ने कर्रा थाना में मामला दर्ज कराया है.
इसके बाद एसडीओ ने कर्रा में जम्हार बाजार में केरोसिन वितरण करनेवाले हॉकर रामेश्वर गोप, अशोक प्रसाद व मंगरा मुंडा के स्टॉक की जांच की. उक्त हॉकरों ने 70-80 लीटर केरोसिन वितरण करने के पश्चात तेल समाप्त होने की बात कह कर वितरण करना बंद कर दिया था, जबकि प्रत्येक हॉकर को 200-200 लीटर केरोसिन आवंटित हुआ था. स्टॉक व वितरण पंजी की जांच के दौरान गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर उक्त हॉकरों के खिलाफ कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
