पिपरवार : बचरा क्षेत्रीय अस्पताल के निकट बाइक से गिर कर तीन युवक घायल हो गये. घटना बुधवार अपराह्न् 3.30 बजे की बतायी जाती है. घायलों में मो दाउद, शुभम कुमार व बुधन कुमार शामिल हैं. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे.
पिपरवार : अशोक परियोजना के सी पैच खदान में ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से जेकेसी कंपनी के सुपरवाइजर जी पल्लम गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार दोपहर एक बजे की बतायी जाती है. बचरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.
