ट्रक से कुचल कर युवक की मौत

कोयला ढुलाई ठप करायी पिपरवार : थाना क्षेत्र के बिजैन गांव के समीप अशोक परियोजना के मेंटेनेंस ट्रक की चपेट में आने से कल्याणपुर निवासी संदीप भगत (20) की मौत हो गयी, जबकि रामा उरांव व महेंद्र उरांव बाल-बाल बचे. घटना मंगलवार शाम चार बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार संदीप, रामा व […]

कोयला ढुलाई ठप करायी
पिपरवार : थाना क्षेत्र के बिजैन गांव के समीप अशोक परियोजना के मेंटेनेंस ट्रक की चपेट में आने से कल्याणपुर निवासी संदीप भगत (20) की मौत हो गयी, जबकि रामा उरांव व महेंद्र उरांव बाल-बाल बचे. घटना मंगलवार शाम चार बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार संदीप, रामा व महेंद्र मोटरसाइकिल (जेएच 13बी 2710) पर सवार होकर कल्याणपुर से अशोका की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही संदीप की मौत हो गयी.
इधर, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर जगह-जगह कोयला गिराकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया. वे वार्ता के लिए पीओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक अशोक परियोजना खदान से आरसीएम साइडिंग तथा सीएचपी/ सीपीपी से बचरा साइडिंग तक की कोयला ढुलाई ठप थी. थाना प्रभारी अंजनी कुमार स्थिति पर नजर रख रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >