डकरा : भारत सरकार के विद्युत कोयला एवं नवीन और नवीकरनीय ऊ र्जा विभाग के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)पीयूष गोयल ने डकरा में बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खोलने का निर्देश दिया है. पिछले सात साल से सीसीएल में सक्रिय सभी श्रमिक संगठन कई बार प्रबंधन से केंद्रीय विद्यालय को खोलने की मांग कर चुके हैं.
पहली बार मंत्रलय ने विद्यालय खोलने का निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिया है. इस संबंध में ऑल इंडिया एससी-एसएसटी-ओबीसी ट्राइबल क्लासेस इंप्लाइज को-ऑर्डिनेशन कौंसिल के एनके एरिया अध्यक्ष विंदेश्वर राम ने मंत्री को पत्र लिखा था.
