शराब भट्ठियां तोड़ी

सिल्ली : महिला समिति की सदस्यों ने जोबला गांव में अभियान चला कर वहां अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया. इस क्रम में करीब 40 लीटर देसी शराब व शराब बनाने के बरतन को जब्त कर लिया. महिलाओं ने हड़िया-दारू नहीं बनाने की हिदायत दी. कहा : शराब बनाते या […]

सिल्ली : महिला समिति की सदस्यों ने जोबला गांव में अभियान चला कर वहां अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया. इस क्रम में करीब 40 लीटर देसी शराब व शराब बनाने के बरतन को जब्त कर लिया. महिलाओं ने हड़िया-दारू नहीं बनाने की हिदायत दी. कहा : शराब बनाते या पीते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
महिलाओं ने कहा कि हड़िया दारू समाज के विकास में बाधक है. जब तक इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, समाज के विकास की बात करना गलत होगी. कई गांवों में लोगों को इसे बंद करने की चेतावनी भी दी गयी थी, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. बाध्य होकर महिलाओं ने अभियान चला कर इन अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >