ट्रैक्टर पलटा, चालक गिरफ्तार

मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ रेलवे गेट के समीप गुरुवार की रात कोयला लदा ट्रैक्टर नाले में पलट गया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अवैध तरीके से कोयला लेकर जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस उक्त ट्रैक्टर का पीछा करने लगी. पुलिस को आता देख चालक कृष्णा साहू चलती ट्रैक्टर से कूद गया, […]

मैक्लुस्कीगंज : थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ रेलवे गेट के समीप गुरुवार की रात कोयला लदा ट्रैक्टर नाले में पलट गया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अवैध तरीके से कोयला लेकर जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस उक्त ट्रैक्टर का पीछा करने लगी. पुलिस को आता देख चालक कृष्णा साहू चलती ट्रैक्टर से कूद गया, जिससे ट्रैक्टर कैब्रिज हॉस्टल की चहारदीवारी से टकरा कर नाले में पलट गयी. बाद में पुलिस ने पीछा कर चालक को धर दबोचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >