खलारी : होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक खलारी थाना में बीडीओ रोहित सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके बीडीओ ने कहा कि होली के दिन किसी को जबरन रंग अथवा गुलाल न लगाएं. अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. दो दिन तक क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है.
शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. होलिका दहन व होली के दिन पुलिस क्षेत्र में कड़ी चौकसी रहेगी. बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया. साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. इस अवसर पर रामदास सिंह, अरविंद सिंह, इंदिरा देवी तुरी, मुकदर लोहार, समेसर राम, महेश मुंडा, दिलीप पासवान, रतन मिश्र, पप्पू खां, इस्माइल अंसारी, सागर राम, मारुति नंदन, हारून रशीद बोखारी, असलम अली, बीरू सिंह, बालेश्वर भोगता, सुरेश यादव, दीपक कुमार, बाबू खान, लालचंद लोहार आदि उपस्थित थे.
