दुर्घटना में तीन घायल

पिपरवार : थाना क्षेत्र के बिजैन के समीप शुक्रवार को बाइक व बोलेरो के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में अशोक परियोजना की महिला ब्लास्टिंग मजदूर लक्ष्मी देवी, उनका बेटा दीपक कुमार व भाई सुरेश गंझू शामिल हैं. सुरेश गंझू की हालत गंभीर […]

पिपरवार : थाना क्षेत्र के बिजैन के समीप शुक्रवार को बाइक व बोलेरो के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में अशोक परियोजना की महिला ब्लास्टिंग मजदूर लक्ष्मी देवी, उनका बेटा दीपक कुमार व भाई सुरेश गंझू शामिल हैं. सुरेश गंझू की हालत गंभीर बतायी जाती है, जबकि दीपक का पैर टूट गया है.
जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से जा रहे थे, तभी बिजैन के समीप एक बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रांची रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >